Breaking News

धनतेरस पर बिसौली में ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड बिक्री, नए वाहन खरीदने को उमड़े किसान।

धनतेरस पर बिसौली में ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड बिक्री, नए वाहन खरीदने को उमड़े किसान।

आई एम खान 

बिसौली। धनतेरस के पावन पर्व पर नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा शहर रोशनी, चहल-पहल तथा रौनक से सराबोर नजर आया। शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शानदार बिक्री दर्ज की गई। इसमें सबसे अधिक आकर्षण कृषि क्षेत्र से जुड़े वाहनों का रहा।

नगर के प्रमुख वीआर ट्रेडर्स सोलिस ट्रैक्टर शोरूम पर सुबह से ही किसानों और ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली। किसान शुभ मुहूर्त में नया ट्रैक्टर खरीदकर घर ले जाने के लिए उत्साहित नजर आए। शोरूम संचालकों के अनुसार, इस बार पिछले वर्षों की तुलना में ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड बुकिंग और डिलीवरी हुई।

इस दौरान ढोल-नगाड़ों और पूजा-अर्चना के साथ किसानों को नए ट्रैक्टरों की चाबियां सौंपी गईं। शोरूम के बाहर नए ट्रैक्टरों की पूजा करने और उन्हें फूल-मालाओं से सजाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

सोलिस एजेंसी के स्वामी जतिन अग्रवाल ने बताया कि इस धनतेरस पर बाजार में अभूतपूर्व उछाल देखने को मिला है। विशेष रूप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के चलते ट्रैक्टरों और कृषि यंत्रों की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई है। इससे व्यापारियों में भी खुशी का माहौल है।

वहीं, त्योहार के दौरान बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 23 शिकायतों में एक का मौके पर निस्तारण।

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 23 शिकायतों में एक का मौके पर …