Breaking News

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने आतिशबाजी की दुकानों का किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने आतिशबाजी की दुकानों का किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का पालन करने के दिए निर्देश।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने शनिवार को बारह पत्थर मैदान, कासगंज में संचालित आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दुकानों पर उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों के साथ ही सिलेंडरों की रिफिलिंग की स्थिति भी जांची।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दुकानों पर अग्निशमन उपकरणों सहित सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी (सीओ), इंस्पेक्टर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

हुड़दंगियों को सीओ पटियाली अमित कुमार की सख्त चेतावनी, त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

गंजडुंडवारा में पुलिस का मेगा अलर्ट, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी। संवाददाता, वसीम कुरैशी  गंजडुंडवारा …