Breaking News

त्योहारों को लेकर कासगंज पुलिस अलर्ट, एसपी ने बाजारों में किया पैदल गश्त।

त्योहारों को लेकर कासगंज पुलिस अलर्ट, एसपी ने बाजारों में किया पैदल गश्त।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान एवं पुलिस बल के साथ कोतवाली कासगंज क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, व्यस्त मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। इसके साथ ही थाना ढोलना क्षेत्र के कस्बा बिलराम में भी पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। एसपी ने लोगों से आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।

पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, नियमित पैदल गश्त और प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और बाजारों में जाम की स्थिति न बनने देने के निर्देश भी दिए।

एसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। कासगंज पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और गश्त की जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

एसडीबी पब्लिक स्कूल में दीपावली पर कैंडल और दीया सजावट प्रतियोगिता आयोजित।

एसडीबी पब्लिक स्कूल में दीपावली पर कैंडल और दीया सजावट प्रतियोगिता आयोजित। आई एम खान  …