Breaking News

बदायूं में 14 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, परिवार में मचा कोहराम।

बदायूं में 14 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, परिवार में मचा कोहराम।

बदायूं। दातागंज थाना क्षेत्र के गांव अंगदपुर में 14 दिन से लापता 39 वर्षीय युवक का शव गांव के तालाब में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक 19 अक्टूबर से घर से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

जानकारी के अनुसार, गांव अंगदपुर निवासी सुनील पुत्र प्रेमनाथ 19 अक्टूबर को घर से लापता हो गया था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव के तालाब में उसका शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक के भाई विकास गोस्वामी के माध्यम से कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त सुनील के रूप में की। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि सुनील जिजमानी का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। 14 दिनों से उसकी तलाश कर रहे परिजनों को शव मिलने की खबर से गहरा सदमा लगा है।

मामला थाना दातागंज क्षेत्र के गांव अंगदपुर का है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

ग्राम सुजावली में रामलीला का भव्य शुभारंभ, मयंक गुप्ता व सौरव गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

ग्राम सुजावली में रामलीला का भव्य शुभारंभ, मयंक गुप्ता व सौरव गुप्ता ने फीता काटकर …