Breaking News

ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल; चार आरोपियों का चालान।

ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल; चार आरोपियों का चालान।

बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ा में खेत से मिट्टी लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ते से निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, 2 नवंबर को मुकेश पुत्र लाखन सिंह रामपाल के खेत से मिट्टी लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। इसी दौरान शाकिर अली और उनके बेटों ने रास्ते से ट्रैक्टर निकालने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट होने लगी।

मुकेश का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे राजकुमार और मोहम्मद आलम के साथ भी मारपीट की गई। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि मिट्टी उठाने से उनके खेत को नुकसान पहुंच रहा था, जिसको लेकर विवाद हुआ।

मामले में मुकेश की तहरीर पर पुलिस ने शाकिर अली, अजमल, अजीम और साहिद हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव के मुताबिक, चारों आरोपियों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।

घटना के बाद गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

वायरल वीडियो 

 

Spread the love

Check Also

ग्राम सुजावली में रामलीला का भव्य शुभारंभ, मयंक गुप्ता व सौरव गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

ग्राम सुजावली में रामलीला का भव्य शुभारंभ, मयंक गुप्ता व सौरव गुप्ता ने फीता काटकर …