Breaking News

बदायूं रोजगार मेले में 445 युवाओं का चयन, 27 कंपनियों ने लिया हिस्सा।

बदायूं रोजगार मेले में 445 युवाओं का चयन, 27 कंपनियों ने लिया हिस्सा।

बदायूं। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में किया गया। मेले में 27 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार पाने के लिए कुल 715 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद 445 युवाओं का चयन अथवा शॉर्टलिस्ट किया गया।

रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोवरन सिंह राजपूत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार रोजगार मेलों का आयोजन करा रही है। इन मेलों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी योग्यता और कौशल के अनुरूप उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन कौशल विकास मिशन के विकासखंड परियोजना प्रबंधक अंकित यादव ने किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त यादव, नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई सुरेन्द्र कुमार वार्ष्णेय सहित जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

बीआईएमटी परिसर में आज लगेगा रोजगार मेला

जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में 4 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से ककराला रोड स्थित बीआईएमटी परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें हाईस्कूल से स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक एवं कौशल विकास डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्रों और बायोडाटा की छायाप्रति के साथ सुबह 10 बजे रोजगार मेले में पहुंच सकते हैं। मेले में प्रतिभाग करना पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

 

 

Spread the love

Check Also

ग्राम सुजावली में रामलीला का भव्य शुभारंभ, मयंक गुप्ता व सौरव गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

ग्राम सुजावली में रामलीला का भव्य शुभारंभ, मयंक गुप्ता व सौरव गुप्ता ने फीता काटकर …