Breaking News

सहसवान में तड़के बिजली विभाग की छापेमारी, छह लोग चोरी करते पकड़े गए।

सहसवान में तड़के बिजली विभाग की छापेमारी, छह लोग चोरी करते पकड़े गए।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान, बदायूं। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली विभाग ने मंगलवार सुबह पांच बजे विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान छह लोगों को सीधे केबल डालकर अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया।

उपखंड अधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने तड़के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। टीम में अवर अभियंता आशुतोष त्रिपाठी, अवर अभियंता विनोद कुमार और तकनीकी कर्मचारी हरिपाल सहित अन्य विद्युतकर्मी शामिल रहे।

चेकिंग के दौरान छह व्यक्तियों को बिजली की लाइन पर अवैध रूप से केबल डालकर बिजली का उपयोग करते पाया गया। विभागीय टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी के मामले दर्ज किए। सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और नियमानुसार जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी रोकने के लिए आगे भी लगातार औचक चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। उपभोक्ताओं से वैध विद्युत कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करने की अपील की गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा।

 

 

Spread the love

Check Also

पंचायत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने का मिलेगा मौका, डीएम ने जारी किए निर्देश।

पंचायत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने का मिलेगा मौका, डीएम ने जारी …