Breaking News

सहसवान में मारपीट और बाइक तोड़फोड़ का मामला दर्ज, लूटपाट की सूचना जांच में नहीं हुई पुष्ट।

सहसवान में मारपीट और बाइक तोड़फोड़ का मामला दर्ज, लूटपाट की सूचना जांच में नहीं हुई पुष्ट।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूं)। थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम धोबिया निवासी राजेंद्र पुत्र आंगन लाल ने 30 अक्टूबर 2026 को यूपी-112 पर कॉल कर मारपीट, लूटपाट और मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ किए जाने की सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की।

पुलिस के अनुसार, मौके पर की गई जांच, पूछताछ और शिकायतकर्ता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामला मारपीट और मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त करने का पाया गया। इसके बाद थाना सहसवान में तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 565/26 धारा 281, 115(2), 351(3) और 324(4) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता के गांव में आपसी पार्टीबंदी चल रही है। इसी वर्ष अगस्त माह में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद और झगड़ा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

किसानों के समर्थन में बाजार बंदी की अपील बेअसर, मीना बाजार में सामान्य कारोबार।

व्यापार मंडल के आह्वान के बावजूद दोपहर ढाई बजे तक खुली रहीं अधिकांश दुकानें, पदाधिकारियों …