Breaking News

नितिन अग्रवाल एवं रेशू अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

नितिन अग्रवाल एवं रेशू अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर एक दिन पहले से ही नगर के मुख्य बाजारों, सर्राफा बाजार, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों और मेहंदी लगाने वाले स्थानों पर महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने पर्व की तैयारियों के लिए जमकर खरीदारी की, जिससे बाजारों में रौनक बनी रही।

गल्ला व्यापारी नितिन अग्रवाल ने करवा चौथ के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि अर्धांगिनी का खूबसूरत श्रृंगार देखकर उनसे नजरें नहीं हट रही थीं। व्रत खुलवाने के बाद जब उन्होंने अपनी पत्नी का मुस्कुराता चेहरा देखा तो उन्हें महसूस हुआ कि उनकी जोड़ी सच में ऊपर वाले ने ही बनाई है।

नगर के गल्ला व्यापारी नितिन अग्रवाल एवं रेशू अग्रवाल ने सभी क्षेत्रवासियों को करवा चौथ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Check Also

श्याम अग्रवाल एवं राधिका अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

श्याम अग्रवाल एवं राधिका अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं। आई एम खान  बिसौली। नगर …