Breaking News

शिवम गर्ग एवं पूर्वी गर्ग ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

शिवम गर्ग एवं पूर्वी गर्ग ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में अखंड सौभाग्य और सुहाग का प्रतीक करवाचौथ का पर्व हर्षोल्लास, उमंग और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। दिनभर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा। रात्रि में चंद्रोदय के बाद चंद्रमा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने अपना व्रत पूर्ण किया।

पूर्वी गर्ग ने कहा कि करवाचौथ का पर्व उनके जीवन में प्रेम और विश्वास को और मजबूत करता है। पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए रखा जाने वाला यह व्रत सभी महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। यह पर्व पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम, समर्पण और विश्वास की भावना को प्रगाढ़ करता है।

इस अवसर पर शिवम गर्ग एवं पूर्वी गर्ग ने नगरवासियों को करवाचौथ के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुखी दांपत्य जीवन और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की।

Spread the love

Check Also

श्याम अग्रवाल एवं राधिका अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

श्याम अग्रवाल एवं राधिका अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं। आई एम खान  बिसौली। नगर …