Breaking News

बिसौली में रोजगार मेले का आयोजन, चयनित युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र।

बिसौली में रोजगार मेले का आयोजन, चयनित युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र।

आई एम खान 

बिसौली। प्रदेश सरकार के रोजगार मिशन के तहत बृहस्पतिवार को मदन लाल इंटर कॉलेज परिसर में भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक आशुतोष मौर्य ने फीता काटकर किया। रोजगार मेले में देश की कई नामचीन कंपनियों ने प्रतिभाग किया और नौकरी के इच्छुक युवाओं का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की।

मेले में अंतिम रूप से चयनित युवाओं को विधायक आशुतोष मौर्य, ब्लॉक प्रमुख ओम किशन सागर तथा भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता शर्मा ने नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने चयनित युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर करियर की कामना की।

कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकांत यादव, आईटीआई कौशल विकास के नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, आईटीआई प्रधानाचार्य नंदकिशोर तथा मदन लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गणेश गोयल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। रोजगार मेले में बड़ी संख्या में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं ने भाग लिया। आयोजन से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

Spread the love

Check Also

युवा उद्योगपति शुभम गर्ग व बरखा अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

युवा उद्योगपति शुभम गर्ग व बरखा अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं। आई एम खान  …