Breaking News

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

आई एम खान 

बिसौली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत कार्मिकों का दूसरा तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के दौरान सुपरवाइजरों और प्रगणकों को जनगणना से संबंधित प्रक्रियाओं, दायित्वों और तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि जनगणना का कार्य व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।

प्रशिक्षकों ने कार्मिकों को जनगणना के दौरान पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक जानकारी को सावधानीपूर्वक और सही तरीके से दर्ज करने पर जोर दिया गया, जिससे जनगणना के आंकड़ों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

प्रशिक्षण देने वाले फील्ड ट्रेनरों में हरदीप सिंह, अमित पाराशरी, मनु मिश्रा, साहू सवेन्द्र कुमार और शोभित यादव सहित अन्य प्रशिक्षक शामिल रहे। वहीं प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कार्मिकों में अनुज शर्मा, कौशल सक्सेना, अमित बाबू, हरिश्चंद्र शर्मा, मुकेश चंद्र शर्मा, सचिन कुमार शर्मा और योगेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान के दौलतपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

सहसवान के दौलतपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए …