Breaking News

शाहजहांपुर नगर निगम में जनसुनवाई, तीन शिकायतें दर्ज।

शाहजहांपुर नगर निगम में जनसुनवाई, तीन शिकायतें दर्ज।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। नगर निगम में मंगलवार को अपर नगर आयुक्त भान सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। जनसुनवाई में कूड़ा उठवाने, खराब स्ट्रीट लाइट ठीक कराने और पेंशन दिलाने से संबंधित कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं।

अपर नगर आयुक्त भान सिंह ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जल्द कार्रवाई करने और समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।

नगर निगम की ओर से नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने और शहर में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई गई।

Spread the love

Check Also

संकट में बच्चों की मदद के लिए 1098, साइबर ठगी पर 1930; बहेड़ी में विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार।

विधिक जागरूकता शिविर में सिविल जज योगेश कुमार चौधरी ने दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी, …