Breaking News

कासगंज में धान से भरी मैक्स पिकअप पलटी, पांच किसान गंभीर घायल।

कासगंज में धान से भरी मैक्स पिकअप पलटी, पांच किसान गंभीर घायल।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

सहावर (कासगंज)। धान बेचने के लिए कासगंज मंडी जा रहे किसानों की मैक्स पिकअप का टायर फटने से मंगलवार को सड़क हादसा हो गया। सहावर थाना क्षेत्र के गांव कनोई के निकट टायर फटने से अनियंत्रित हुई पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन सवार पांच किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के गांव चिरोला निवासी धर्मवीर (40) पुत्र लोकराज, सतीश (35) पुत्र दयाराम, नूरुल (42) पुत्र शब्बीर हुसैन, रामलड़ेंते (44) पुत्र लाल सिंह और रघुनंदन (30) पुत्र हेतराम अपनी धान की फसल बेचने के लिए मैक्स पिकअप से कासगंज मंडी जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन सहावर थाना क्षेत्र के गांव कनोई के निकट पहुंचा, अचानक उसका टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क पर पलट गई।

वाहन पलटने से उसमें सवार पांचों किसान उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहावर पहुंचाया गया।

सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अजय कुमार सिंह के अनुसार, अस्पताल पहुंचने पर पांचों घायलों का तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया। चोटें गंभीर होने और उनकी हालत में अपेक्षित सुधार न होने के कारण बेहतर इलाज के लिए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद घायल किसानों के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी परिवार अपने परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।

Spread the love

Check Also

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों और काली अखाड़े के करतबों ने मोहा मन।

जयकारों से गूंजा गंजडुंडवारा, आदिकवि के संदेश से दिया मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश। …