Breaking News

बदायूं में धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा, सफाई कर्मचारियों को बोनस देने पर बनी सहमति।

बदायूं में धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा, सफाई कर्मचारियों को बोनस देने पर बनी सहमति।

बदायूं। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शहर में आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आरिफपुर नवादा स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से पूर्व मंत्री आबिद रजा और नगर पालिका परिषद की चेयरमैन फात्मा रजा ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर और फूलमालाओं से स्वागत किया।

शोभायात्रा में सजी रंग-बिरंगी झांकियां और डीजे आकर्षण का केंद्र रहे। रास्ते में लोगों ने उत्साह के साथ आयोजन में भागीदारी की। नगर पालिका की ओर से शोभायात्रा मार्ग पर मैटिंग बिछाने की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आबिद रजा ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को जयंती की मुबारकबाद देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक है। उनके विचारों से सीख लेकर समाज में भाईचारा, सद्भाव और अच्छे संस्कारों को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने वाल्मीकि समाज के साहस और समर्पण का भी उल्लेख किया।

दीपावली पर सफाई कर्मचारियों को बोनस देने का आग्रह

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री आबिद रजा ने नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा से दीपावली के अवसर पर सफाई कर्मचारियों को बोनस देने का आग्रह किया। इस पर चेयरमैन ने सहमति जताई, जिससे कर्मचारियों को त्योहार पर बोनस मिलने की उम्मीद जगी।

चेयरमैन फात्मा रजा ने कहा कि वाल्मीकि समाज ने हमेशा उनका सहयोग किया है। उन्होंने समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में समाज की ओर से उन्हें निरंतर सहयोग मिलता रहा है।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित इस शोभायात्रा के माध्यम से उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और सामाजिक सहभागिता देखने को मिली।

इस अवसर पर सभासद अनवर खां, नवेद, गिरीश शुक्ला, सुरजीत, मोहत्शम सिद्दीकी, अनीस सिद्दीकी, लालू, छोटू, बब्लू, वाल्मीकि कमेटी के अध्यक्ष राजू लाल, मंत्री अरुण, कोषाध्यक्ष विपिन प्रताप, अनिल विराट, नवीन विद्यार्थी, रमेश डी लाल, कुक्कू, लखन रोहिल, अतुल लंकेश, आकाश राज, राजकुमार और उमेश पाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने जाना पौधों का आर्थिक महत्व।

राजकीय महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने जाना पौधों का आर्थिक महत्व। आई एम …