Breaking News

हाजी यूसुफ प्रधान का निधन, 23 वर्षों तक संभाली ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी।

गंजडुंडवारा क्षेत्र में शोक की लहर, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने जताया दुख।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद के गंजडुंडवारा ब्लॉक के ग्राम सुजावलपुर निवासी हाजी यूसुफ प्रधान का रविवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।

हाजी यूसुफ प्रधान ने अपने जीवन का लंबा समय समाजसेवा और गांव के विकास के लिए समर्पित किया। वह करीब 23 वर्षों तक ग्राम प्रधान रहे। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने सादगी और मिलनसार स्वभाव के चलते क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। उनकी पत्नी एक बार गंजडुंडवारा ब्लॉक प्रमुख भी रही थीं। उस दौरान हाजी यूसुफ प्रधान ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारियां निभाईं और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका अदा की।

परिजनों के अनुसार, रविवार शाम मगरिब की नमाज के करीब आधे घंटे बाद उनकी नमाज-ए-जनाजा अदा की गई। इसके बाद सुजावलपुर में सहावर रोड स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी सामाजिक और राजनीतिक हस्ती को खो दिया है। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान, पूर्व विधायक नजीवा जीनत खान, सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव, वसीम प्रधान, चाहत मियां और बसपा नेता जुनैद मियां सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

सपा सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक में कमेटी का विस्तार, शर्मेंद्र सिंह बने जिला महासचिव।

सपा सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक में कमेटी का विस्तार, शर्मेंद्र सिंह बने जिला महासचिव। …