Breaking News

सपा सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक में कमेटी का विस्तार, शर्मेंद्र सिंह बने जिला महासचिव।

सपा सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक में कमेटी का विस्तार, शर्मेंद्र सिंह बने जिला महासचिव।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। शहर के बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव और महानगर अध्यक्ष तेजपाल यादव मौजूद रहे। संगठनात्मक विस्तार के तहत जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने शर्मेंद्र सिंह को जिला महासचिव और राम सागर को 136 ददरौल विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बैठक में वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस मौके पर प्रदेश सचिव नरवीर फौजी, धर्मवीर यादव, जगतपाल सिंह यादव, उदयवीर यादव, मोबीन खान, मुरारी लाल, सेवेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव, लेखपाल सिंह, श्याम बाबू यादव, सर्वेश सिंह यादव, जयपाल सिंह यादव, सत्यपाल सिंह यादव, पातीराम कश्यप, जौहरी लाल, रामनारायण सिंह यादव, राम औतार सागर, नन्हेंलाल शर्मा, अमर सिंह, भगत सिंह, अवधेश कुमार, बाल मुकुंद, महानगर उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम खान, महानगर कार्यकारिणी सदस्य अर्पित पाल, जीशान अल्वी और दीपू मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

हाजी यूसुफ प्रधान का निधन, 23 वर्षों तक संभाली ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी।

गंजडुंडवारा क्षेत्र में शोक की लहर, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने जताया दुख। संवाददाता, जुम्मन …