Breaking News

मतदेय स्थलों पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, मतदाता पंजीकरण कार्य में सतर्कता बरतने के निर्देश।

बदायूं में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोजित किए गए विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप।

बदायूं। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को सभी मतदेय स्थलों पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप आयोजित किए गए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने विभिन्न मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण कर पंजीकरण कार्य की स्थिति का जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय, बदायूं विधानसभा क्षेत्र के सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज तथा बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बसंत नगर में स्थापित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) सहित अन्य कर्मचारियों से मतदाता सूची में नाम शामिल करने, नाम हटाने और विवरण में संशोधन से संबंधित फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 की प्राप्ति के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

डीएम ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने तथा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप का उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और सूची में आवश्यक संशोधन कराने का अवसर उपलब्ध कराना है। निर्वाचन विभाग की ओर से इस अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

Spread the love

Check Also

डीएम ने वेयरहाउस और धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।

मंडी परिसर की सफाई कराने और वेयरहाउस के आसपास का नक्शा तैयार करने के दिए …