Breaking News

शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार।

बदायूं के बची गांव में पिता-पुत्र के बीच विवाद ने लिया खूनी रूप, परिवार में पसरा मातम।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

बदायूं। जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के बची गांव में शुक्रवार रात पिता-पुत्र के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि शराब पीने के बाद हुए विवाद में पिता नरेश ने अपने 35 वर्षीय बेटे राम अवतार की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद फरार हुए आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, राम अवतार शुक्रवार रात अपने पिता नरेश के साथ गांव स्थित पैतृक घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर नरेश ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से राम अवतार की गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

रात करीब नौ बजे घटना की सूचना मिलने पर उसहैत थाना पुलिस गांव पहुंची। पुलिस को घर के अंदर चारपाई पर चादर से ढका राम अवतार का शव मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि राम अवतार पिछले 10 से 15 वर्षों से बदायूं में रहकर सब्जी बेचता था। कुछ महीने पहले उसने ई-रिक्शा चलाना शुरू कर दिया था। मृतक अपने पीछे पत्नी मंजू और तीन बेटों राहुल, आयुष व बबलू को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने फरार आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बाईट – अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार

 

Spread the love

Check Also

एसडीएम प्रियंका गोयल ने किया बूथों का औचक निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश।

पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने पर दिया जोर। …