Breaking News

बदायूं में सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

साइकिल से स्कूल जाते समय बाइक ने मारी थी टक्कर, बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

बदायूं। जिले के बिनावर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की 16 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा साइकिल से स्कूल जा रही थी, तभी चौपाल सागर के पास बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, बिनावर थाना क्षेत्र के गांव उझौली निवासी राजीव कुमार की बेटी सृष्टि खुनक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे वह साइकिल से विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान चौपाल सागर के पास बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में सृष्टि गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजन उसे उपचार के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पिछले दो दिनों से उसका इलाज चल रहा था। बताया गया कि हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और शनिवार सुबह करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई।

सृष्टि की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह तीन बहनों और एक भाई में शामिल थी। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

एसडीएम प्रियंका गोयल ने किया बूथों का औचक निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश।

पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने पर दिया जोर। …