Breaking News

महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने परखी सड़कों की गुणवत्ता।

निर्माणाधीन और नवनिर्मित सड़कों का किया निरीक्षण, मानकों के अनुरूप कार्य पूरा कराने के दिए निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। नगर में विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने विभिन्न क्षेत्रों में निर्माणाधीन और नवनिर्मित सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि शहर में कराए जा रहे विकास कार्यों का लाभ आम जनता को मिलना चाहिए और निर्माण कार्यों में नागरिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

सड़कों के निरीक्षण के बाद नगर निगम कार्यालय में बैठक आयोजित कर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ कार्यों को समय से पूरा कराया जाए।

महापौर और नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर के विकास कार्यों में गुणवत्ता और जनसुविधाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि नागरिकों को बेहतर सड़कें और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

रेलवे कॉलोनी की बदहाली पर एनआरएमयू का प्रदर्शन, एक सप्ताह में सुधार का लिखित आश्वासन।

रेलवे कॉलोनी की बदहाली पर एनआरएमयू का प्रदर्शन, एक सप्ताह में सुधार का लिखित आश्वासन। …