Breaking News

बरेली: पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने बरेली सिटी-बमियाना रेलखंड और सीबीगंज डिपो का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिला पुरस्कार।

पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने बरेली सिटी-बमियाना रेलखंड और सीबीगंज डिपो का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिला पुरस्कार।

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने रविवार को प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश कुमार के साथ बरेली सिटी-बमियाना रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जीएम ने रेलपथ, ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट), प्वाइंट एंड क्रॉसिंग, समपार फाटकों और पुलों की सुरक्षा व स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा और अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार समेत मंडल के समस्त शाखा अधिकारी मौजूद रहे।

इसके पश्चात महाप्रबंधक ने सीबीगंज स्थित ट्रेन सेट डिपो का निरीक्षण कर इंजीनियरिंग स्किल प्लान, हैवी व लाइट रिपेयर शेड, स्टोर रूम, लॉकर रूम, टूल रूम, महिला कक्ष और अग्निशामक यंत्रों की व्यवस्था परखी। पिट लाइन पर मेमू रैक की कार्यप्रणाली व अनुरक्षण का बारीकी से निरीक्षण करते हुए रेलकर्मियों से संवाद किया। जीएम ने आधुनिक तकनीक और नवाचार के जरिए मेंटेनेंस को प्रभावी बनाने, गुणवत्ता, सुरक्षा व समयबद्धता पर जोर दिया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को 30 हजार रुपये का प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किया। डिपो परिसर में पौधरोपण कर ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।

इसके बाद सीबीगंज रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर आवासों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अंत में मंडल रेलवे चिकित्सालय इज्जतनगर का निरीक्षण करते हुए इमरजेंसी कक्ष, सर्जिकल आईसीयू, लेबर रूम, ओटी, पुरुष-महिला वार्ड, बाल एवं महिला वार्ड, स्पेशल वार्ड, ओपीडी ब्लॉक और रैन बसेरे का जायजा लिया तथा रेलकर्मियों और उनके आश्रितों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

 

Spread the love

Check Also

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान।

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान। …