Breaking News

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान।

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान।

दातागंज (बदायूं)। स्थानीय क्षेत्र के सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोरेज में दातागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की मुख्य अध्यक्षता करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ ‘बब्बू भैया’ ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से केंद्र और प्रदेश सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता, गति और प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर लागू करने का आह्वान किया।

विधायक ने इस बात पर जोर दिया कि ग्रामीण अंचल के चहुंमुखी विकास तथा अंतिम पायदान पर खड़े पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने में ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों की भूमिका अत्यंत निर्णायक है। बैठक के दौरान क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आम जनता की स्थानीय समस्याओं और उनके समाधान की रणनीति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

दातागंज ब्लॉक प्रमुख कुँवर अतेन्द्र विक्रम सिंह ‘अंकित भैया’, समरेर ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना, उसावां ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह और समरेर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर के अलावा विधानसभा क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बरेली जंक्शन पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ के तहत सफाई अभियान, डीआरएम ने किया शुभारंभ।

बरेली जंक्शन पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ के तहत सफाई अभियान, डीआरएम ने किया शुभारंभ। …