Breaking News

बिनावर: 2.5 किलो डोडा चूर्ण और स्प्लेंडर बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस व बीएनएस धाराओं में मुकदमा दर्ज।

बिनावर: 2.5 किलो डोडा चूर्ण और स्प्लेंडर बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस व बीएनएस धाराओं में मुकदमा दर्ज।

बिनावर (बदायूं)। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बिनावर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा चूर्ण और घटना में प्रयुक्त काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर की पहचान सतीश मौर्य (पुत्र केदार मौर्य, निवासी ग्राम मरुआ, थाना मुसाझाग, बदायूं) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को कस्बा व थाना बिनावर क्षेत्रंतर्गत ग्राम रफियाबाद मोड़ के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। बरामदगी और तथ्यों के आधार पर थाना बिनावर में मु0अ0सं0 241/2026 के तहत बीएनएस की धारा 317(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) तथा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

इस तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह मय पुलिस बल शामिल रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान।

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान। …