Breaking News

सहसवान: शक्ति केंद्र की मासिक बैठक संपन्न: सेवा संकल्प अभियान और ‘मन की बात’ पर हुई चर्चा।

शक्ति केंद्र की मासिक बैठक संपन्न: सेवा संकल्प अभियान और ‘मन की बात’ पर हुई चर्चा।

सहसवान (बदायूं)। सहसवान नगर मंडल के शक्ति केंद्र नसरुल्लागंज में सौरभ सक्सेना के आवास पर शक्ति केंद्र की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्य रूप से सेवा संकल्प अभियान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को बूथ स्तर तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर जनसंपर्क तेज करने और पार्टी की नीतियों व जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

नगर अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, मंडल उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना, मंडल महामंत्री दीपक माहेश्वरी, शक्ति केंद्र संयोजक सौरभ सक्सेना, शक्ति केंद्र प्रभारी हिमांशु माहेश्वरी, बूथ अध्यक्ष अबीर सक्सेना, लालाराम, नीरज माहेश्वरी और नितिन माहेश्वरी सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान।

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान। …