Breaking News

सहसवान-कछला रोड पर आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, हादसे में दो की मौत और दो घायल।

सहसवान-कछला रोड पर आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, हादसे में दो की मौत और दो घायल।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान, बदायूं। सहसवान-कछला रोड पर डोरी लाल चौराहे के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कछला की तरफ से सहसवान आ रहे मोटरसाइकिल सवार प्रताप (पुत्र अमर सिंह, उम्र 22 वर्ष) और संजीव (पुत्र रामदास, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम गंगापुर, थाना सहसवान, बदायूं; जाति- जाटव) तथा विपरीत दिशा में सहसवान से कछला जा रहे मोटरसाइकिल सवार विनेश (पुत्र मलखान, उम्र 25 वर्ष) और मलखान (पुत्र रोहन, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम बड़ेरिया, थाना सहसवान, बदायूं; जाति- यादव) के बीच डोरी लाल चौराहे के पास जोरदार टक्कर हो गई।

इस भीषण टक्कर में चारों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सा0 स्वा0 केंद्र) सहसवान पहुंचाया गया, जहाँ उपचार के दौरान प्रताप और मलखान की मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, गंभीर रूप से घायल विनेश और संजीव को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान।

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान। …