Breaking News

शाहजहांपुर में DLSA सचिव की औचक कार्रवाई: बालगृह और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, सुधार के निर्देश।

शाहजहांपुर में DLSA सचिव की औचक कार्रवाई: बालगृह और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, सुधार के निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जिला न्यायाधीश व डीएलएसए अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) अपेक्षा सिंह ने शनिवार को नवादा इन्देपुर स्थित बालगृह (बालक) और वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं की हकीकत परखी गई और कमियों पर नाराजगी जताते हुए तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए।

बालगृह निरीक्षण के दौरान कुल 67 बच्चों (55 किशोर और 12 शिशु) की मौजूदगी मिली। राजू नामक बच्चे को दौरे आने की जानकारी पर मानसिक चिकित्सक से उचित उपचार कराने, गंदी बेडशीट पर नियमित सफाई, शिक्षण कक्ष में विंडो एसी लगवाने और पुराने रसोईघर के रेनोवेशन के निर्देश दिए गए। साथ ही शिशु राहुल को 25 अगस्त 2026 को पटना के दंपति द्वारा गोद लिए जाने की पुष्टि हुई।

इसके बाद वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण में 33 महिलाओं के सापेक्ष 19 मौके पर मिलीं, शेष मेडिकल परीक्षण के लिए गई थीं। सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिलने पर रजिस्टरों की जांच की गई तथा परिजनों के पास जाने की इच्छा जताने वाली दो युवतियों को नियमानुसार तुरंत उनके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।

निरीक्षण के दौरान डीएलएसए के वरिष्ठ लिपिक मो. अफजल समेत अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बिसौली में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: मॉर्निंग रेड में 85 बकायदार रडार पर, कनेक्शन कटे।

बिसौली में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: मॉर्निंग रेड में 85 बकायदार रडार पर, कनेक्शन …