Breaking News

बदायूं: विद्यार्थियों ने डीएम से पूछे करियर से जुड़े सवाल, मिला मार्गदर्शन।

विद्यार्थियों ने डीएम से पूछे करियर से जुड़े सवाल, मिला मार्गदर्शन।

बदायूं। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी अवनीश राय ने छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर उनकी पढ़ाई और भविष्य से जुड़े सवालों के जवाब दिए। इस दौरान विद्यार्थियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में करियर बनाने की प्रक्रिया और तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी से जानकारी हासिल की।

कक्षा 10 के छात्र अमन ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा से जुड़ी जानकारी मांगी। वहीं कक्षा 12 के छात्र मोहित ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनने की प्रक्रिया को लेकर सवाल किया। छात्र अनुप कुमार ने प्रवक्ता पद के लिए आवश्यक योग्यता और तैयारी के बारे में जानकारी ली, जबकि अरहान ने रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के विकल्पों से संबंधित प्रश्न पूछे।

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के सवालों को ध्यानपूर्वक सुनकर उन्हें संबंधित क्षेत्रों के बारे में आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुसार भविष्य की दिशा तय करनी चाहिए तथा सफलता के लिए नियमित अध्ययन और निरंतर मेहनत पर ध्यान देना चाहिए।

संवाद कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक लाल जी यादव, विद्यालय की प्रधानाचार्य नूतन रानी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बिसौली तहसील में लेखपालों ने सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, कार्यभार कम करने और गृह जनपद ट्रांसफर की मांग।

बिसौली तहसील में लेखपालों ने सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, कार्यभार कम करने और गृह जनपद …