Breaking News

सहसवान: ‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने चित्रों के जरिए दिखाई विकसित भारत की कल्पना।

‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने चित्रों के जरिए दिखाई विकसित भारत की कल्पना।

सहसवान, बदायूं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत पन्नालाल इंटर कॉलेज पहुंचकर छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की जा रही चित्रकलाओं का अवलोकन किया गया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों से ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर संवाद भी किया गया। बातचीत में छात्र-छात्राओं से भारत के भविष्य को लेकर उनके विचार, सपने और कल्पनाओं के बारे में जानकारी ली गई। बच्चों ने अपनी चित्रकलाओं के माध्यम से देश के विकास और भविष्य से जुड़े विभिन्न विचारों को अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी की सोच और रचनात्मक प्रतिभा देश के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। विद्यार्थियों की बनाई कलाकृतियों में विकसित और आत्मनिर्भर भारत की कल्पना की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर पन्नालाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुजीत सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली तहसील में लेखपालों ने सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, कार्यभार कम करने और गृह जनपद ट्रांसफर की मांग।

बिसौली तहसील में लेखपालों ने सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, कार्यभार कम करने और गृह जनपद …