Breaking News

परशुरामपुरी में विकास कार्यों का डीएम ने लिया जायजा, 30 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश।

परशुरामपुरी में विकास कार्यों का डीएम ने लिया जायजा, 30 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। भगवान परशुराम मंदिर, परशुरामपुरी में चल रहे समेकित पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित भी मौजूद रहे। करीब 18.59 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे परियोजना कार्यों की प्रगति का अधिकारियों ने जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सत्संग भवन, मुख्य मंदिर परिसर के आसपास बन रही रिटेनिंग वॉल, कॉलम निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्यों को देखा। सत्संग भवन में फॉल सीलिंग, अग्निशमन से संबंधित कार्य तथा दीवारों पर स्टोन क्लैडिंग का काम भी प्रगति में पाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के लिए कार्यदायी संस्था को अब तक करीब 13.705 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। डीएम ने निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 30 नवंबर तक काम पूरा कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन हिस्सों का निर्माण पूरा हो चुका है, उन्हें आवश्यकता के अनुसार आंशिक रूप से हैंडओवर करने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान परियोजना से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली तहसील में लेखपालों ने सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, कार्यभार कम करने और गृह जनपद ट्रांसफर की मांग।

बिसौली तहसील में लेखपालों ने सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, कार्यभार कम करने और गृह जनपद …