Breaking News

कासगंज: मुख्य मार्ग पर बसें खड़ी कर सवारियां उतारने पर डीएम नाराज, एआरएम को नोटिस।

मुख्य मार्ग पर बसें खड़ी कर सवारियां उतारने पर डीएम नाराज, एआरएम को नोटिस।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड का औचक निरीक्षण कर बसों के संचालन और शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एटा डिपो की कुछ बसें मुख्य मार्ग पर खड़ी मिलीं, जहां चालक सवारियों को उतारने और बैठाने का काम कर रहे थे। स्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए एआरएम को संबंधित मामले में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य सड़क पर बसों के रुकने से यातायात प्रभावित होने के साथ राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बसों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा कराया जाए और वहीं से यात्रियों के उतरने व बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने एआरएम को निर्देश दिए कि सभी बस चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जाए। मुख्य मार्ग पर बिना आवश्यकता बस रोकने की स्थिति दोबारा सामने नहीं आनी चाहिए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी करने तथा रोडवेज बसों का संचालन निर्धारित स्थान से ही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली तहसील में लेखपालों ने सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, कार्यभार कम करने और गृह जनपद ट्रांसफर की मांग।

बिसौली तहसील में लेखपालों ने सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, कार्यभार कम करने और गृह जनपद …