Breaking News

बिसौली: उमंग कार्यक्रम में निखरी नौनिहालों की प्रतिभा, ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर।

उमंग कार्यक्रम में निखरी नौनिहालों की प्रतिभा, ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर।

आई एम खान 

बिसौली। विकासखंड बिसौली के प्राथमिक विद्यालय मदजुड़ी में शुक्रवार को उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की।

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि उमंग कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और उसे आगे बढ़ाने का प्रभावी मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने वाले विद्यार्थी भविष्य में अपने क्षेत्र और जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।

प्रतियोगिताओं के परिणाम में प्राथमिक स्तर की डिक्टेशन प्रतियोगिता में आकाश, लविश और देवांश ने स्थान प्राप्त किया, जबकि जूनियर स्तर पर सचिन, अंशुल और आशिया विजेता रहे। प्राथमिक स्तर की कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में प्रयांशी, रश्मि और अनुष्का ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की।

निर्णायक मंडल में चंचल उपाध्याय, अंकुश गुप्ता, दीप्ती शुक्ला, अजीत सिंह, विपिन कुमार, सरोज शर्मा और सोनम शर्मा सहित शिक्षक शामिल रहे। विजेता विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार के साथ मधुकर उपाध्याय एवं अनुज शर्मा ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए।

प्रतियोगिताओं को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में नोडल एआरपी मचिन मिश्रा, रानी, सौरभ पाठक और मंजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर साहू सवेन्द्र गुप्ता, चित्रा, सरिता शर्मा, रामनरेश मिश्रा, पुष्पेंद्र, सचिन शर्मा, हेमेंद्र गौतम, तनवीर हसन, संजय, विजय, मोहित समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बरेली: स्वच्छता अभियान में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता, रेलवे की सफाई व्यवस्था से भी हुए रूबरू।

स्वच्छता अभियान में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता, रेलवे की सफाई व्यवस्था से भी हुए रूबरू। …