Breaking News

शाहजहांपुर: गौशाला में अव्यवस्थाओं पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह सख्त, ग्राम सचिव को निलंबित करने के आदेश।

शाहजहांपुर: गौशाला में अव्यवस्थाओं पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह सख्त, ग्राम सचिव को निलंबित करने के आदेश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को विकासखंड ददरौल के निजामपुर गोटिया स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गौवंश के रख-रखाव और अन्य व्यवस्थाओं में भारी कमियां मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल प्रभाव से संबंधित ग्राम सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में संरक्षित गौवंश की संख्या, उनके स्वास्थ्य, चारा-भूसा, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गौवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, सूखा भूसा और पीने के लिए हमेशा स्वच्छ पानी उपलब्ध रहना चाहिए।

व्यवस्थाएं संतोषजनक न मिलने पर डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVO) को भी कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गौशालाओं के संचालन में किसी भी तरह की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसा पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गौशाला में नियमित साफ-सफाई कराई जाए, बीमार तथा कमजोर पशुओं की समय पर पहचान कर उनका तुरंत इलाज सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही अधिकारियों को नियमित रूप से गौशालाओं की मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी समेत कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …