Breaking News

कासगंज जीआरपी का मानवीय चेहरा: लावारिस मिले बैग को महिला यात्री को सौंपकर पेश की मिसाल।

कासगंज जीआरपी का मानवीय चेहरा: लावारिस मिले बैग को महिला यात्री को सौंपकर पेश की मिसाल।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। कासगंज जंक्शन पर जीआरपी ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए एक शोक संतप्त परिवार का छूटा हुआ कीमती सामान सुरक्षित वापस लौटा दिया। दिल्ली के गीता कॉलोनी (लक्ष्मी नगर) निवासी गुलिस्तां अपने पति शान मोहम्मद के साथ गंजडुंडवारा क्षेत्र के सुजावलपुर ग्राम में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थीं। कासगंज स्टेशन पर उतरने की हड़बड़ी में उनका लाल रंग का बैग प्लेटफार्म पर ही छूट गया था।

सुजावलपुर पहुँचने पर बैग न मिलने से परिवार में चिंता छा गई थी। गनीमत रही कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चल रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत जीआरपी टीम को प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर यह बैग लावारिस हालत में मिल गया। टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए दस्तावेजों के आधार पर यात्री से संपर्क साधा। दंपती के जीआरपी थाने पहुँचने पर सत्यापन के बाद सम्मानपूर्वक बैग सुपुर्द कर दिया गया।

संकट की घड़ी में इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई को अंजाम देने वाली जीआरपी कासगंज की टीम में थानाध्यक्ष कोमल कुंतल, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार और महिला आरक्षी शिवानी शामिल रहीं। पुलिस की इस संवेदनशीलता से प्रभावित होकर पीड़ित परिवार ने जीआरपी बल के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन: विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा।

बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन: विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और सर्वांगीण विकास …