Breaking News

शाहजहांपुर: नौकरी की तलाश छोड़ी, मोबाइल रिपेयरिंग से संवारी तकदीर; अब दूसरों को भी दे रहे रोजगार।

नौकरी की तलाश छोड़ी, मोबाइल रिपेयरिंग से संवारी तकदीर; अब दूसरों को भी दे रहे रोजगार।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर: लाख कोशिशों के बाद भी मनमुताबिक नौकरी न मिलने पर कई लोग मायूस हो जाते हैं, लेकिन शाहजहांपुर के ग्राम हिस महा (बनतारा) निवासी सोनू ने हार मानने के बजाय खुद की राह चुनने का फैसला किया। आर्थिक तंगी और शारीरिक चुनौतियों से जूझने के बावजूद सोनू ने अपने हौसले को कम नहीं होने दिया और मोबाइल रिपेयरिंग के जरिए अपने पैरों पर खड़े होने की ठान ली।

सोनू की इस सफलता के सफर में ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ योजना वरदान साबित हुई। जब उन्हें इस योजना की जानकारी मिली, तो जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने उनका पूरा मार्गदर्शन किया। इसके बाद बैंक के सहयोग से उन्हें मोबाइल रिपेयरिंग का काम शुरू करने के लिए 1.50 लाख रुपये का ऋण मिला, जिससे उन्होंने अपना यह वेंचर शुरू किया।

अपनी कड़ी मेहनत, लगन और पक्के इरादे के दम पर सोनू ने बहुत कम समय में अपने कारोबार को पटरी पर ले आए। आज स्थिति यह है कि वह न सिर्फ खुद आत्मनिर्भर हैं, बल्कि अपने इस छोटे से व्यवसाय के जरिए दो अन्य लोगों को भी रोजगार मुहैया करा रहे हैं।

सोनू का मानना है कि मजबूत इच्छाशक्ति और ईमानदारी से की गई मेहनत हो, तो विपरीत से विपरीत परिस्थितियों को भी सफलता में बदला जा सकता है। सरकारी मदद से मिले इस अवसर के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Spread the love

Check Also

बिसौली: एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में सजी गणपति प्रतिमाओं की महफिल, बच्चों ने दिखाई अद्भुत कलाकारी।

एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में सजी गणपति प्रतिमाओं की महफिल, बच्चों ने दिखाई अद्भुत कलाकारी। आई …