Breaking News

वजीरगंज: बिलारी के दानी सज्जन ने विकलांग आश्रम पहुंचकर बांटी खाद्य सामग्री व नकदी।

बिलारी के दानी सज्जन ने विकलांग आश्रम पहुंचकर बांटी खाद्य सामग्री व नकदी।

वजीरगंज, बदायूं। वजीरगंज स्थित विकलांग आश्रम में बुधवार को बिलारी से पहुंचे एक दानदाता ने पहुंचकर आश्रम का जायजा लिया और वहां रह रहे दिव्यांग बच्चों तथा जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री व अन्य जरूरी सामान वितरित किया। दूर-दराज से आए इस दानदाता की दरियादिली की क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है।

दानदाता ने आश्रम को चावल, आटा, चीनी, नमक, चायपत्ती, साबुन, आलू, दाल और चना जैसी दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं सौंपीं। इसके साथ ही उन्होंने आश्रम के सुचारू संचालन के लिए नकद आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

इस मौके पर दानदाता ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना हम सबका परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि दान का असली महत्व तभी है जब वह सही जगह और जरूरतमंदों तक पहुंचे। इसी सोच के तहत वह बिलारी से वजीरगंज विकलांग आश्रम आए हैं और आगे भी लगातार अपना सहयोग जारी रखेंगे।

विकलांग आश्रम वजीरगंज के अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने दानदाता का आभार जताते हुए कहा कि यह संस्था पूरी तरह से समाज के सहयोग और महान दानदाताओं की बदौलत चल रही है। उन्होंने कहा कि इतनी दूर बिलारी से आकर आश्रम को अपना मानकर सहयोग करना दिव्यांग बच्चों के लिए बेहद मददगार साबित होगा। अध्यक्ष ने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी अपील की कि वे ऐसे नेक कार्यों के लिए आगे आएं।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा आयोजन।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा …