Breaking News

सहसवान: राजकीय महाविद्यालय सहसवान में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत गूंजी आवाज, युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ।

राजकीय महाविद्यालय सहसवान में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत गूंजी आवाज, युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ।

सहसवान (बदायूं)। संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल के संरक्षण में हुई।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा कि नशा किसी भी इंसान के जीवन को दीमक की तरह धीरे-धीरे खोखला कर देता है। इसलिए यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम खुद भी इससे दूर रहें और अपने घर व आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. ब्रह्म स्वरूप सिंह ने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि नशामुक्त भारत के निर्माण में देश के युवाओं का योगदान सबसे अहम है। यदि युवा पीढ़ी ठान ले और पहल करे, तो हमारा देश प्रगति के पथ पर और तेजी से आगे बढ़ेगा। इसके बाद उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

इस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी पूरी सक्रियता के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी) डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ. रजनी गुप्ता, डॉ. सुरजीत सिंह मौर्य, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. सौरभ नागर, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. नीति सक्सेना और डॉ. सूर्य प्रताप गौतम का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में मनोज कुमार, रोदास, कमल और आशीष भी शामिल रहे।

कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में भी भारी उत्साह देखने को मिला। इसमें सैयद खबर हसन, गुलिस्तां, शिवानी, नेहा, अंजलि, मंजली, रूही बी, शिफा रहमान, सना बी, अलीशा फात्मा और गुलशन समेत तमाम छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उघैती में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम।

उघैती में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार …