Breaking News

अलापुर पुलिस मुठभेड़: गोकशी का इनामी वांछित आरोपी दोनों पैरों में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, हेड कांस्टेबल घायल।

अलापुर पुलिस मुठभेड़: गोकशी का इनामी वांछित आरोपी दोनों पैरों में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, हेड कांस्टेबल घायल।

बदायूं: अलापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस और गोकशी के एक वांछित अपराधी के बीच जबरदस्त मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, इस मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक हेड कांस्टेबल भी घायल हुआ है। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, थाना अलापुर में दर्ज मुकदमे (मु0अ0सं0 191/2026, धारा 3/5/8 सीएस एक्ट) में आरोपी तनहीर पुत्र आशिक अली, निवासी ग्राम गौरामई (थाना अलापुर) काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।

बीती 8 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली कि वांछित आरोपी ककराला-उसहैत रोड पर स्थित एक ईंट भट्टे से लगभग 250 मीटर की दूरी पर मौजूद है। सूचना मिलते ही अलापुर पुलिस दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचा और संदिग्ध की घेराबंदी शुरू कर दी।

पुलिस की घेराबंदी देख आरोपी तनहीर ने खुद को घिरता पाकर पुलिस टीम पर जान की नीयत से ताबड़तोड़ तीन राउंड फायर झोंक दिए। इस अचानक हुई फायरिंग में हेड कांस्टेबल (518) शिववीर के दाहिने हाथ में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने अपनी और टीम की सुरक्षा में आत्मरक्षा करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी तनहीर के दोनों पैरों में गोलियां जा लगीं और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

मौके का फायदा उठाए बिना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल बदमाश को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा, तीन खाली खोखे, चार जिंदा कारतूस, एक छुरा और गोकशी में इस्तेमाल होने वाली रस्सी बरामद की गई है।

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी तनहीर ने स्वीकार किया कि उसने बीती 7 सितंबर की रात अपने साथी जुम्मन और अपने सगे भाई के साथ मिलकर ग्राम गौरामई के जंगल में घूम रहे एक गोवंशीय बछड़े को पकड़ा था और वहीं पर गोकशी की इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इस प्रकरण में संलिप्त उसके अन्य फरार साथियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

बाइट- आशेष नाथ सिंह, क्षेत्राधिकारी दातागंज। 

Spread the love

Check Also

बागपत सड़क हादसा: सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने रसूलपुर पुठी पहुंचकर मृतक मुनीम के परिजनों को बंधाया ढांढस, सौंपा दो लाख का चेक।

बागपत सड़क हादसा: सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने रसूलपुर पुठी पहुंचकर मृतक मुनीम के …