Breaking News

बदायूं: बागपत सड़क हादसा: सांसद आदित्य यादव के प्रतिनिधि ने कछला घाट पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस।

बागपत सड़क हादसा: सांसद आदित्य यादव के प्रतिनिधि ने कछला घाट पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस।

बदायूं: बागपत के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बदायूं के 13 श्रद्धालुओं की मौत से पूरे जनपद में शोक की लहर है। राजस्थान के गोगामेड़ी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें कई लोगों की जान चली गई।

इस हृदयविदारक घटना पर बदायूं के माननीय सांसद श्री आदित्य यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। सांसद के निर्देश पर उनके निजी सचिव अनिल गोस्वामी मंगलवार को कछला घाट पहुंचे और हादसे में दिवंगत हुए श्रद्धालुओं की अंत्येष्टि में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कछला घाट पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सांसद की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस विकट घड़ी में सांसद आदित्य यादव और पूरा समाजवादी परिवार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।

अनिल गोस्वामी ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इसके साथ ही, उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली: दमयन्ती राज आनन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिसौली में अंग्रेजी साहित्य परिषद का पुनर्गठन, ‘डिजिटल इंडिया’ पर हुई विचार गोष्ठी।

दमयन्ती राज आनन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिसौली में अंग्रेजी साहित्य परिषद का पुनर्गठन, ‘डिजिटल इंडिया’ …