Breaking News

बरेली: कान्हा उपवन में आधा दर्जन से अधिक गोवंश मृत मिलने से हड़कंप, ट्रॉली में ले जाए जा रहे शव पकड़े।

कान्हा उपवन में आधा दर्जन से अधिक गोवंश मृत मिलने से हड़कंप, ट्रॉली में ले जाए जा रहे शव पकड़े।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम

बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के नदौसी स्थित कान्हा उपवन में आधा दर्जन से अधिक गोवंश मृत पाए जाने से शनिवार को हड़कंप मच गया। मृत गोवंश के शवों को कथित तौर पर गोपनीय तरीके से ट्रॉली में भरकर कहीं ले जाया जा रहा था। इसी दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने ट्रॉली को पकड़ लिया और मौके पर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि ट्रॉली में कई मृत गोवंश के शव भरे हुए थे। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कान्हा उपवन में अभी और भी गोवंश मृत पड़े हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सीबीगंज पुलिस के साथ आसपास के थानों का फोर्स भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को शांत कराया।

मृत गोवंश की संख्या अधिक होने से मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी देखी गई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गोवंश की मौत के कारणों और शवों के निस्तारण के तरीके को लेकर सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की।

मामला सामने आने के बाद कान्हा उपवन की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर इतनी बड़ी संख्या में गोवंश की मौत कैसे हुई और मृत पशुओं के शवों को किस प्रक्रिया के तहत ले जाया जा रहा था, यह जांच का विषय है। पुलिस और संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल मौके पर कई थानों का पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सोनू ठाकुर प्रदेश महामंत्री आरएसएस

Spread the love

Check Also

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश।

एमएलसी शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश। बदायूं। …