Breaking News

शाहजहांपुर में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई: 1.407 किलो गांजे के साथ बाराबंकी का तस्कर गिरफ्तार।

शाहजहांपुर में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई: 1.407 किलो गांजे के साथ बाराबंकी का तस्कर गिरफ्तार।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सीतापुर-बरेली हाईवे के पास से एक युवक को 1.407 किलोग्राम गांजा और 930 रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी गांजा तैयार कर उसे फुटकर में बेचने का काम करता था।

चौक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय राय ने बताया कि सोमवार देर रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मौजमपुर के पास बंद पड़े रिलायंस पेट्रोल पंप के बगल वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की और रात करीब 1:28 बजे उसे दबोच लिया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक प्लास्टिक की पन्नी में 1.407 किलो गांजा और बिक्री के 930 रुपये बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान रमाकांत (38 वर्ष) पुत्र विजय, निवासी बसंतनगर, थाना सफदरगंज, जनपद बाराबंकी के रूप में बताई है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह विभिन्न स्थानों से गांजा एकत्रित कर उसे छोटी पुड़िया बनाकर फुटकर में बेचता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुशांत रावत, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल अंकुश शामिल रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: सपा कार्यालय में मनाई गई बीपी मंडल की जयंती: सामाजिक न्याय के विचारों और उनके योगदान पर हुई चर्चा।

सपा कार्यालय में मनाई गई बीपी मंडल की जयंती: सामाजिक न्याय के विचारों और उनके …