Breaking News

बहेड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम का डीएम और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, खेल व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश।

बहेड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम का डीएम और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, खेल व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश।

बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ सोमवार को बहेड़ी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्टेडियम में खेल सुविधाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया को खिलाड़ियों के हित में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्रिकेट अभ्यास पिच का जायजा लेते हुए निर्देश दिए कि खिलाड़ियों को अभ्यास के वक्त पर्याप्त रोशनी मिल सके, इसके लिए पिच के आसपास उचित प्रकाश व्यवस्था की जाए और समय पर घास की कटाई कराई जाए। उन्होंने स्टेडियम परिसर व खेल मैदान में नियमित साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिए, ताकि खिलाड़ियों को एक स्वच्छ और बेहतर माहौल मिल सके।

इसके अलावा, उन्होंने 100 मीटर दौड़ के मैदान का निरीक्षण कर उसे पूरी तरह समतल करने को कहा, जिससे खिलाड़ियों को दौड़ने में कोई परेशानी न हो और खेल गतिविधियां बिना किसी रुकावट के चल सकें। जिलाधिकारी ने बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल और वहां चल रहे निर्माण कार्यों के तहत तैयार हो रहे जी प्लस थ्री भवन की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्टेडियम में सभी खेल सुविधाओं को उन्नत बनाया जाए और लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर खिलाड़ियों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जाए।

Spread the love

Check Also

सहसवान: बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, चार गांवों में बांटी गई राहत सामग्री।

बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, चार गांवों में बांटी गई राहत सामग्री। सहसवान (बदायूं)। तहसील …