Breaking News

सहसवान: बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, चार गांवों में बांटी गई राहत सामग्री।

बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, चार गांवों में बांटी गई राहत सामग्री।

सहसवान (बदायूं)। तहसील सहसवान के गंगा खादर क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित गांवों में प्रशासन की ओर से राहत अभियान चलाया गया। सोमवार को एसडीएम गौरव आर्य और वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने खागी नगला, वीरशय नगला, भमरोलिया और गिरधारी नगला गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री की किट वितरित की।

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को जलभराव से पेश आ रही दिक्कतों से अवगत कराया, जिस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार, लेखपाल कौशल यादव सहित तहसील प्रशासन और पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

एसडीएम गौरव आर्य ने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है और फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। वहीं, भाजपा नेता विक्रांत यादव ने कहा कि सरकार और संगठन आपदा की इस घड़ी में पूरी तरह जनता के साथ खड़े हैं।

प्रशासन की ओर से बांटी गई राहत किट में आटा, चावल, दाल, तेल, मसाले, मोमबत्ती, साबुन और बर्तन सहित दैनिक उपयोग की सभी आवश्यक सामग्री शामिल रही। राहत सामग्री मिलने से बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बहेड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम का डीएम और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, खेल व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश।

बहेड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम का डीएम और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, खेल व्यवस्थाओं को सुधारने …