Breaking News

फर्रुखाबाद में अवैध स्लाइसर हाउस और पशु कटान का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल व एडीजी से की शिकायत।

फर्रुखाबाद में अवैध स्लाइसर हाउस और पशु कटान का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल व एडीजी को दी गई शिकायत।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद: जनपद में अवैध रूप से स्लाइसर हाउस संचालित होने और पुलिस की कथित मिलीभगत से धड़ल्ले से पशुओं का कटान किए जाने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री के कड़े आदेशों के बाद जिले में अवैध स्लाइसर हाउसों को बंद कराया गया था, बावजूद इसके गुप्त रूप से इनका संचालन होने और बिना लाइसेंस के दुकानों पर मीट बेचे जाने की गंभीर शिकायतें मिल रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कमालगंज क्षेत्र के अंतर्गत शेखपुर रुस्तमपुर गांव में एक व्यक्ति ने थाने के हल्का इंचार्ज पर अवैध स्लाइसर हाउस चलवाने का सीधा और गंभीर आरोप लगाया है। इस पूरे मामले से नाराज होकर एक स्थानीय युवक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पोर्टल से लेकर एडीजी कानपुर तक लिखित प्रार्थना पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासनिक सख्ती के बाद भी इस तरह के अवैध कार्यों का जारी रहना स्थानीय पुलिस और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े करता है। इस शिकायत के सामने आने के बाद अब प्रशासनिक और पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा मामले की जांच किए जाने की उम्मीद है।

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …