Breaking News

फर्रुखाबाद में दिनदहाड़े बड़ी चोरी: चोरों ने करीब 20 लाख रुपए के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ।

फर्रुखाबाद में दिनदहाड़े बड़ी चोरी: चोरों ने करीब 20 लाख रुपए के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद: थाना जहानगंज क्षेत्र के महरूपुर खार गांव में दिनदहाड़े चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर घर से करीब 20 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर का मालिक जो कि पेशे से फोटोग्राफर है और एल्बम बनाने का कार्य करता है, घर पर ताला डालकर किसी काम से फर्रुखाबाद गया हुआ था। जब वह दोपहर करीब 2 बजे वापस अपने घर लौटा, तो उसने मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ पाया।

मुख्य गेट का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए और वह भौचक्का रह गया। अंदर जाकर देखने पर सामान बिखरा हुआ था और चोर लाखों के आभूषण व नकदी समेट कर ले जा चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की गहनता से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की तलाश में जुट गई है।

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …