Breaking News

बिसौली: लेखपाल संघ ने उठाई आवाज: मांगें पूरी न होने पर अतिरिक्त कार्य बहिष्कार की चेतावनी।

लेखपाल संघ ने उठाई आवाज: मांगें पूरी न होने पर अतिरिक्त कार्य बहिष्कार की चेतावनी।

आई एम खान 

बिसौली, बदायूं: लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान न होने पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई ने शासन और राज्य परिषद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को लेखपालों ने रोष व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह श्रीवास्तव को एक ज्ञापन सौंपा।

तहसील अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि लेखपालों पर लगातार कार्यभार बढ़ रहा है, लेकिन इसके मुकाबले संसाधन बेहद कम हैं। इसके अलावा लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगतियां और अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी जैसी समस्याओं से कर्मचारी जूझ रहे हैं।

संघ के तहसील मंत्री संदीप कुमार ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 5 अगस्त तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेश के सभी लेखपाल केवल अपने मूल हल्के पर ही कार्य करेंगे और अतिरिक्त हलकों का काम पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। साथ ही, भविष्य में ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार का भी कड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

संगठन मंत्री आदित्य तोमर ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य आम जनता के हितों को प्रभावित करना बिल्कुल नहीं है, बल्कि यह कदम वर्षों से रुकी हुई न्यायोचित मांगों पर शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए उठाया गया है।

इस दौरान राहुल सिंह, सुमित कुमार, श्रीदत्त शर्मा, आदित्य कुमार, योगेंद्र कुमार भारती, अमित भारती, शंभू कुमार, लोकपाल सिंह, कृत्यामणि, मनीषा, रिंकी गुप्ता, अरविंद कुमार, सचिन भाटी, अनमोल मिश्रा, डेविड कुमार, सचिन कुमार, अनुज कुमार, सत्यम, सुनील कुमार और तनवीर अहमद सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …