Breaking News

बरेली: ओडेसा के पास जहाज पर हमले के बाद बरेली का युवक लापता, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार।

ओडेसा के पास जहाज पर हमले के बाद बरेली का युवक लापता, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के आसपास एक व्यापारिक जहाज को निशाना बनाए जाने के बाद बरेली के भारतौल गांव निवासी दीपक कुमार गुप्ता के लापता होने की खबर से परिवार में बेचैनी का माहौल है। परिजनों के मुताबिक दीपक 25 जुलाई 2026 को तुर्की की कंपनी के प्लाऊ फ्लैग वाले जहाज पर सवार थे। हमले के बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

दीपक की बहन संध्या ने केंद्र सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। उनका कहना है कि परिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से उम्मीद है कि संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर दीपक की तलाश को तेज कराया जाएगा। परिवार की सबसे बड़ी चिंता यही है कि दीपक इस समय कहां हैं और सुरक्षित हैं या नहीं।

परिजनों का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद से वे लगातार संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दीपक के संबंध में कोई ठोस सूचना नहीं मिल सकी है। परिवार के लोग लगातार फोन आने का इंतजार कर रहे हैं और उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

दीपक के लापता होने की सूचना के बाद गांव में भी चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार से परिवार को हर संभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने और युवक की तलाश में प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक दीपक मेहनत कर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहयोग करते थे।

परिजनों ने प्रधानमंत्री, विदेश मंत्रालय और जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ संपर्क कर दीपक कुमार गुप्ता की तलाश कराई जाए। परिवार ने उम्मीद जताई है कि सरकारी प्रयासों से जल्द उनके बारे में जानकारी मिलेगी और उनकी सुरक्षित घर वापसी हो सकेगी।

बाइट: संध्या (दीपक कुमार गुप्ता की बहन)

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …