Breaking News

बिसौली: कांवड़ मार्ग पर मांस-मछली और शराब की बिक्री पर रोक की मांग, प्रशासन ने बताया सुरक्षा इंतजाम।

कांवड़ मार्ग पर मांस-मछली और शराब की बिक्री पर रोक की मांग, प्रशासन ने बताया सुरक्षा इंतजाम।

आई एम खान 

बिसौली। सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कांवड़ मार्ग पर मांस, मछली और मदिरा की दुकानों को बंद रखने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम प्रियंका गोयल को ज्ञापन सौंपकर यात्रा अवधि में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर क्षेत्र से गुजरते हैं। ऐसे में कांवड़ यात्रा मार्ग के आसपास मांस-मछली की बिक्री होने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं प्रभावित हो सकती हैं। ज्ञापन के दौरान विभाग संगठन मंत्री योगेश पाठक, जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष नमन पाराशर, प्रखंड अध्यक्ष विनीत शर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष वेद प्रकाश आर्य, प्रखंड मंत्री रतनदीप शर्मा, जिला सहसंयोजक करण वाल्मीकि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं एसडीएम प्रियंका गोयल ने बताया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से कांवड़ मार्ग पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग पर आने वाले शराब के ठेकों को पर्दों से ढकवा दिया गया है। साथ ही अंडा, मांस और मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से लागू करने की बात कही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बरेली: प्रभा सिनेमा में अचानक लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू।

प्रभा सिनेमा में अचानक लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू। संवाददाता, मोहम्मद …

error: Content is protected !!