Breaking News

कासगंज: भकरी घाट पर गंगा नदी में नहाते समय डूबा 27 वर्षीय युवक, गोताखोरों की तलाश जारी। 

कासगंज: भकरी घाट पर गंगा नदी में नहाते समय डूबा 27 वर्षीय युवक, गोताखोरों की तलाश जारी। 

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद की पटियाली तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के भकरी घाट पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा नदी में नहाने गए एक युवक के गहरे पानी में डूब जाने से इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव गुलाबी नगला निवासी संजू (पुत्र महाराज सिंह, उम्र करीब 27 वर्ष) बुधवार सुबह लगभग 6:30 बजे भकरी घाट पर गंगा नदी किनारे गए थे। बताया जा रहा है कि नहाते समय अचानक संतुलन बिगड़ने या तेज बहाव की चपेट में आने से वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

युवक को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया, जिससे कुछ ही देर में घाट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और कुशल तैमूरों की मदद से गंगा नदी में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू करवा दिया है। घाट पर मौजूद पीड़ित परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर कोई युवक के सकुशल मिलने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है।

मौके पर मौजूद सिकंदरपुर वैश्य थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि गोताखोरों की टीम को नदी में उतारकर लगातार तलाश की जा रही है। युवक का सुराग लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और जैसे ही कोई जानकारी मिलती है, आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …