Breaking News

लखीमपुर खीरी: नीट अभ्यर्थियों की आत्महत्या के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जांच की मांग।

नीट अभ्यर्थियों की आत्महत्या के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जांच की मांग।

संवाददाता, मोहम्मद असलम 

लखीमपुर खीरी। नीट परीक्षा से जुड़े तनाव, छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक कैंडल मार्च निकाला गया। शहर अध्यक्ष रियाज़ अहमद ‘मोनू’ के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे इस मार्च के दौरान सभी ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

​कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने की पुरजोर मांग की। जिला उपाध्यक्ष मोनिस अली नक़वी ने कहा कि पूरी शिक्षा प्रणाली को पारदर्शी, निष्पक्ष और छात्र-हितैषी बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने चिंता जताई कि लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के कारण देश के युवाओं और छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है, जिस पर सरकार को तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए।

​शहर अध्यक्ष रियाज़ अहमद ‘मोनू’ ने मांग की कि नीट परीक्षा से जुड़े घटनाक्रम के चलते आत्महत्या करने वाले सभी छात्रों के मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय हो। उन्होंने प्रत्येक मृतक छात्र के पीड़ित परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग उठाई।

​कांग्रेस नेताओं ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की भी कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि विरोध प्रदर्शन के दौरान सादी वर्दी में मौजूद असामाजिक तत्वों की भूमिका सामने आती है, तो उनकी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। नेताओं ने दो टूक कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले छात्रों की आवाज़ को बल प्रयोग के बल पर दबाया नहीं जाना चाहिए।

​इस कैंडल मार्च में जिला उपाध्यक्ष मोनिस अली नक़वी, देवेंद्र सिंह, शहर उपाध्यक्ष अजय मिश्रा और शहर सोशल मीडिया प्रभारी कैफ अंसारी सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार रुपये बरामद।

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार …